देवघर, मार्च 29 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। शीतला मंदिर सह चैती दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर शाम दशमी तिथि को भगवती दुर्गा माता प्रतिमा का विसर्जन विधि विधान से की गई। मंदिर से प्रतिमा बाहर आते ही जय दुर्गा के जय घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। इसके पहले बस स्टैंड पर दशमी अखाड़ा खेला गया। जिसमें टेकरा गांव से पहुंची युवतियों की टीम ने लाठी भांजने का करतब दिखाया। सड़क पर भारी भीड़ के बीच लाठी खेल के कला कौशल को देखकर लोग हैरान रह गए। अखाड़ा में पगड़ी उस्ताद मृणाल सिंह बने थे। अखाड़ा खेल के साथ कोलकाता से झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। अखाड़ा कमेटि के संतोष साह ने बताया की बस स्टैंड हनुमान मंदिर के समक्ष अखाड़ा खेला जाता है। जहां आसपास गांव से पहुंचे लोग अपने खेलों का करतब दिखाते हैं। पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न हुआ। पाथर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.