पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पूरनपुर। सड़क पर जा रही युवतियों को देखकर सीटी बजाकर अश्लील टिप्पणी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल और कालेजों के पास शोहदे आने जाने वाली छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते हैं। पुलिस ऐसे शोहदों पर शिकंजा कस रही है। मिशन शक्ति केंद्र की टीम नगर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कस्बे के एक कन्या इंटर कालेज के पास दो युवक सड़क पर आने जाने वाली युवतियों को देखकर सीटी बजाते हुए अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। इससे युवतियां परेशान थीं। सूचना पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शोहेल पुत्र वाहिद और समद पुत्र नासिर निवासी मोहल्ल गणेशगंज पूर्वी बताया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। कोतव...