बरेली, मार्च 4 -- फतेहगंज पूर्वी। सोमवार देर रात अपने भाइयों और पति के साथ घर जा रही युवतियों को शराब के नशे में धुत उपद्रवियों ने रास्ते में रोककर रंग लगाया और उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करके तमंचों से फायर किए। मामले में पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर 14 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवतियों के भाई की तहरीर पर राकेश, जितेंद्र, धर्मेंद्र, आकाश, मोहित, रोहित, राहुल, अंगने लाल, मदन मौर्य, यश ठाकुर, कृष्णा पंडित, अनूप पाल, निखिल और सौरभ को नामजद करते हुए 35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने थाना प्रभारी संतोष कुमार के साथ मौके का निरीक्षण किया। तनाव की स्थिति होने पर पुलिस बल तैनात कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.