युवतियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज
बलिया, मई 17 -- रानीगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवतियों के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिक पुत्री अपनी सहेली के साथ 15 मई की शाम बैरिया बाजार गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही एक युवक द्वारा दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। पीड़ित पिता के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.