युवक हुआ बेहोश, बाइक और मोबाइल हुआ चोरी
आगरा, मई 28 -- आईएसबीटी पुल के नीचे युवक की बाइक कुत्ते से टकरा गई। वह बाइक सहित गिर कर बेहोश हो गया। मौके का फायदा उठाकर कोई मोबाइल और बाइक चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित बच्चू सिंह निवासी गांव नागर अछनेरा की तहरीर पर हरी पर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के जरिए बताया कि घटना आठ मई की रात करीब 9:40 की है। वह ड्यटूी खत्म कर के लौट रहा था। आईएसबीटी पुल के नीचे बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बाइक नियंत्रित नहीं हो सकी और कुत्ते से जा टकराई। इससे अनियंत्रित बाइक गिर गई। वह भी गिर कर घायल हो गए। उन्हें होश नहीं रहा। इधर उनकी बेहोशी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मोटरसाइकिल और मोबाइल ले गए। होश आने पर उन्हें जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.