देवघर, अप्रैल 7 -- मधुपुर प्रतिनिधि शहर के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला अवस्थित एक दुकान से उच्चका मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकानदार अजय बरनवाल ने बताया वह किसी से बात कर रहा था, उसी बीच ओप्पो कंपनी की मोबाइल अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन लालगढ़ बता रहा था। उसी बीच पुलिस को जानकारी मिली थी कि मोबाइल का सिम निकालकर हॉटस्पॉट से मोबाइल चलाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...