खगडि़या, मई 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली मालपा गांव में युवक की हत्या कर शव गायब करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि मालपा गांव में एक युवक की हत्या कर शव गायब किए जाने के मामले में मृतक की मां के आवेदन पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में अब तक आठ आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।उन्होंने यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपित समेत पांच गिरफ्तार, अपहृता बरामद बताया कि मुख्य आरोपित सौरव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम उसके चाचा अमृत किशोर प्रस...