बिहारशरीफ, मार्च 6 -- युवक हत्याकांड में पिता,भाई समेत 6 बने अभियुक्त बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । शहर के नर्सरी मोहल्ला में होली के दिन विजय यादव की हत्या के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतक की पत्नी रेनू कुमारी के आवेदन पर पिता,भाई, मां सहित कुल छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। विजय गुरुवार की सुबह अपने घर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। शरीर पर मारपीट और धारदार हथियार के कई निशान मिले थे। मृतक की पत्नी रेनू कुमारी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि परिवारिक विवाद को लेकर उनके पति की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई है। आवेदन में पिता विनय यादव, भाई अजय यादव, साजना देवी, रीता देवी सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया...