युवक हत्याकांड में दूसरे दिन भी उबाल, खुलासे की मांग पर अड़े परिजन
औरैया, मई 12 -- बिधूना, संवाददाता। कूड़ा डालने के लिए घर से निकले युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने के मामले में दूसरे दिन भी गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक बीपी सिंह का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रविवार शाम घर से निकले युवक का शव सोमवार को गांव से करीब 500 मीटर दूर पुरहा नदी के पास स्थित निष्प्रयोज्य कुएं से बरामद हुआ था। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हंगामा परिजनों का आरोप है कि युवक की निर्मम हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया। घटना के बाद से पूरे गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.