मधेपुरा, मार्च 21 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे 58 पर बुधवार की रात गोली मार कर युवक दिलखुश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रसलपुर धुरिया पंचायत का ही रहने वाला बताया गया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि रसलपुर धुरिया वार्ड नौ के धुरिया गोठ बस्ती निवासी दिलखुश कुमार की हत्या को लेकर चाचा नवल किशोर यादव ने गांव के ही उमेश यादव का पुत्र ललन यादव सहित तीन-चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपने भतीजे की हत्या का केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि बुधवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.