युवक हत्याकांड के आरोपी को जमानत नहीं
रांची, जुलाई 30 -- रांची। चान्हो के बेजांग गांव में युवक की हत्या के मामले में आरोपी विकास लोहरा को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर बालवीर खेवार की हत्या करने का आरोप है। उसने स्वीकारोक्ति में बताया है कि मृतक बालवीर खेवार और उसके बीच एक महिला मजदूर को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विकास ने लोहे की रॉड से हमला कर बालवीर की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय के पीछे स्थित कुएं में फेंक दिया। 19 जून को पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया था। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जमानत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.