मधेपुरा, मार्च 20 -- शंकरपुर। थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-शंकरपुर पथ पर हसनपुरा और बगबियानी के बीच बेखौफ बदमाशों ने एक बगबियानी के युवक दीपक कुमार से 80 हजार रुपए लूट लिया। बताया गया कि अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने दो कट्टा दिखाकर दीपक को रोका और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाश उससे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...