देवघर, फरवरी 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा के समीप स्थित खुशी दत्त द्वारी लेन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक से 8,000 रुपए की छिनतई कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। घायल की पहचान हरिहरबाड़ी निवासी रोहन राज जेजवाड़े के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के पिता ज्ञान जेजवाड़े ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की देर शाम नगद राशि लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और उसके पास मौजूद 8,000 रुपए छीन लिए। मारपीट में रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पुलिस से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.