प्रयागराज, मार्च 21 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक युवक से जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस के तुल्सियानी स्क्वायर अपार्टमेंट निवासी सत्यव्रत त्रिपाठी के अनुसार, उसके परिचित निर्मल शर्मा और जैनुल हसन ने उसे अपने मित्र सैय्यद काशिफ अहमद से मिलवाया। तीनों ने झूंसी में एक जमीन दिखाकर सस्ते दाम में दिलाने का झांसा दिया। जमीन के कागजात भी दिखाए। उन्होंने 2 जून 2021 को आरटीजीएस के जरिए 9.50 लाख रुपये और बाकी रकम नकद कुल मिलाकर 50 लाख रुपये दिए। रजिस्ट्री कराने की बात कहकर उसे लिखापढ़ी से भी रोक दिया गया। बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य के नाम है और कागजात भी फर्जी हैं। दबाव बनाने पर आरोपी सैय्यद काशिफ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.