छपरा, मई 3 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में शनिवार की रात शौच के लिए जा रहे एक युवक से चाकू के बल पर हुए लूटपाट मामले में खैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेढ़ा निवासी आदित्य कुमार ने खैरा थाना में आवेदन देकर बताया कि वह रात में शौच के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों ने चाकू दिखाकर उन्हें रोक लिया और उनके गले से सोने का लॉकेट व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने गांव के ही राकेश कुमार उर्फ कल्लू और चंदन कुमार को आरोपी बताया जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड मोहम्मद आबिद को बताया है।पीड़ित यह भी पढ़ें- दोस्त को लूटने की कोशिश-हत्या कर शव गंगा में फेंका, मुंबई भागे आरोपी ऐसे यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े के अनुसार मोहम्मद आबिद को उनके जन्मदिन तथा हाल ही में खरीदे ...