बिजनौर, सितम्बर 5 -- नींदडू निवासी तौफीक अहमद से साइबर ठगों ने रिश्तेदार की आवाज में बातचीत कर 1.45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने क्राइम ब्रांच बिजनौर में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार 29 अगस्त को सऊदी अरब के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रिश्तेदार शब्बू बताते हुए खाते में 2.10 लाख रूपये भेजने की बात कही और दोस्त की मदद के नाम पर रकम जमा कराने को कहा। भरोसा कर तौफीक ने पहले 99 हजार और बाद में सहारनपुर निवासी शमीम के कहने पर 46 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा करा दिए।बाद यह भी पढ़ें- Noida News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर कारोबारी से डेढ़ करोड़ ठगे में 50 हजार रूपये और मांगे जाने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया। पीड़ित के पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। स...