भागलपुर, फरवरी 16 -- पीरपैंती बाराहाट मुख्य मार्ग पर मिर्जागांव के पास एक युवक अजय कुमार सिंह से चार पहिया वाहन पर और बाइक पर आए बदमाशों ने मारपीट कर बाइक छीन ली और फरार हो गए। युवक ने घटना की सूचना तत्काल ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना को लेकर अजय कुमार ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पैसे के लेनदेन विवाद में बाइक छीने जाने की बात घटनास्थल पर लोगों ने बताई। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.