सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के घरवारा हाई स्कूल के समीप सोमवार की रात के करीब 10 बजे बदमाशों द्वारा एक युवक को घेरकर पाकेट में रखे गये रुपये एवं मोबाइल छिन लिया। लूट का विरोध करने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के दादनचक गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी स्वर्गीय खेनारी महतो के पुत्र श्याम कुमार महतो (30 वर्ष ) के रूप में की गयी है। बन्दूक की गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौरे। जख्मी को पहचान कर तथा इसकी सूचना दूरभाष से उनके परिजनों को दी गयी। घायल अवस्था में उन्हें सीतामढ़ी शहर स्थित डॉ वरुण कुमार के यहां भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि युवक के गर्दन के पास गोली लगी है। स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.