युवक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना दिलीपपुर क्षेत्र के ग्राम सरखेलपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 24 मई को रात करीब 11 बजे वह अपने भतीजे के सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। आरोप है कि सरखेलपुर नहर स्थित हरिजन बस्ती के पास शिवम मिश्रा ने उसकी गाड़ी रुकवाकर रंगदारी की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दिलीपपुर में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। चेकिंग के दौरान आरोपी शिवम मिश्रा निवासी ग्राम बेनीराम को सरखेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.