आगरा, जून 11 -- कोठी मीना बाजार के पास मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे युवक से बाइक सवारों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। युवक कुछ समझता इससे पहले आरोपित बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पीड़ित शोर मचाता रह गया। पीड़ित केसर बिहार निवासी शुभम की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 10 जून रात करीब नौ बजे की है। वह नौकरी से पैदल घर लौट रहा था। पीछे से तेज रफ्तार लाल रंग की एक बाइक आई। जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...