रुद्रपुर, जनवरी 31 -- किच्छा। युवक से मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मो. फरहान पुत्र इकबाल नवी निवासी ग्राम नौंगवा मलपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को शाहबाज निवासी ग्राम कच्ची खमरिया उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.