रांची, मई 25 -- रांची। योगदा सत्संग सोसाइटी के आदित्य सिंह भरोदिया से अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात को अपराधियों ने रविवार की रात तब अंजाम दिया, जब वह पैदल मेडिकल शॉप जा रहे थे। घटना के बाद वह चुटिया थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। आदित्य सिंह भरोदिया ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात दवा खरीदने के लिए गुरुसेवा धाम शैल कुंज जा रहे थे। इसी दौरान अपराधी पैदल पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...