आगरा, मार्च 5 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में रंग खरीदने गए युवक का दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। खोजबीन करने पर आरोपित बोदला की सब्जी मंडी में मिल गया। पीड़ित जतिन शिवहरे निवासी सेक्टर आठ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित जतिन शिवहरे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह करीब 11:20 बोदला चौराहा पर रंग खरीदने गया था। वह अपनी स्कूटी साइड में खड़ी कर रहा था, तभी एक युवक उसका मोबाइल छीन कर भाग गया। जतिन ने हल्ला मचाया, लेकिन आरोपित रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास आरोपित की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक बोदला सब्जी मंडी के पास दिखाई दे गया। सभी ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मोबाइल सहित पुलिस के पास ले गए।...