अलीगढ़, मई 29 -- महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर तिराहे के पास हुई घटना, पुलिस कर रही जांच सात नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगालेमहुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर के पास कार श्रंगार की दुकान पर खड़े युवक से हमलावरों ने मारपीट कर दी। तमंचे से फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निजामतपुर बोरना निवासी वीरेन्द्र बौनेर के पास कार श्रंगार की दुकान पर खड़ा था। आरोप है कि तभी सात-आठ युवक गाली गलौज करते हुए आ गए। हमलावरों ने लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। मगर गोली किसी को लगी नहीं। शोर शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। व...