कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर। ब्रह्म नगर में युवक से मारपीट कर लूट करने के मामले में बजरिया पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीसामऊ निवासी अमित मिश्रा होली वाले दिन ब्रह्म नगर चौराहे पर खड़े थे। तभी रंजिश में धीरू शुक्ला, गोलू पांडेय, प्रकाश कर्ण उर्फ विक्की, मनीष जायसवाल उर्फ केला समेत अन्य 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर चार हजार रुपये छीन लिए थे। आरोप है कि एक सप्ताह पहले प्रकाश व गोलू पांडेय ने गुंडा टैक्स के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग भी की थी। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर निवासी मनीष जायसवाल, गांधी नगर निवासी प्रकाश कर्ण व दर्शनपुरवा ओम पुरवा निवासी धीरज शुक्ला उर्फ धीरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.