युवक से मारपीट में रिपोर्ट
कन्नौज, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनगवा में कुछ लोगों ने एक युवक के दरवाजे जाकर गाली गलौज किया और जान माल की धमकी दी है। यही नहीं विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के संबंध में ग्राम पनागमा निवासी आर मोहम्मद ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को गांव के कल्लू पुत्र अहिबरन सक्सेना, कल्लू की मां व कल्लू की पत्नी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करके चोटिल कर दिया। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.