युवक से मारपीट में पांच पर केस दर्ज
रुडकी, मई 18 -- लक्सर। रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस नें पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। बताया कि उसी के चलते उसका बेटा कार्तिक 15 मई को अपने ताऊ के घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने अपने हाथ में लिए तमंचे, लाठी डंडा व धारदार हथियार से उस पर वारकर दिया और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.