युवक से मारपीट में दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी
गोपालगंज, मई 11 -- भोरे। स्थानीय थाने के पांडेय चकिया टोला इमलिया में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट और लूटपाट करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जगदीश बंतरिया गांव के मन्टू राम गत 1 मई को पांडेय चकिया टोला इमिलिया से मजदूरी का वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास पांडेय चकिया गांव के धर्मेन्द्र पांडेय ने उसको रास्ते में रोककर मारपीटकर डेढ़ हजार रुपए नगद और उसकी साइकिल छीन ली। इस दौरान उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। यह भी पढ़ें- दलित युवक को पीटा, मोबाइल-बाइक तोड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.