कन्नौज, अप्रैल 11 -- जीटी रोड इस्माइलपुर ओवर ब्रिज के नीचे गुरुवार को कार सवार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बावत नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी शिवम कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की शाम जयसिंहपुर्वा के पास सागर आदि ने उसे गाली गलौज किया। और मारापीटा व जान से मार डालने की धमकी दी। बचाने आये राज सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जयसिंहपुर्वा को भी मारा पीटा। और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.