हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित छड़ायल चौराहे पर गाड़ी का ब्रेक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवलचौड़ निवासी विक्रम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती दो जनवरी को वह ममेरे भाई के साथ बाइक से छड़ायल चौराहे से घर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे एक स्कूटी सवार महिला अपने पति के साथ पीछे से आ रही थी। वाहन मोड़ते समय ब्रेक लगाने की बात को लेकर महिला ने अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध करने पर धमकियां दीं। महिला ने रौब दिखाते हुए अपने भाइयों को बुलाया और सभी ने मारपीट कर दी। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर विशाल, अंकित, हेमंत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.