गोरखपुर, जून 21 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के नगवा प्रेम गांव में दूध डेयरी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित दिनेश राय ने तहरीर में बताया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई को लेकर 18 जून को गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि 19 जून की शाम डेयरी से लौटते समय अनुराग राय उर्फ सन्नी, अभिषेक राय उर्फ अन्नी, राहुल राय उर्फ विक्की, सुभाष राय उर्फ सुदर्शन राय तथा अन्य लोगों ने हमला कर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...