रुडकी, मई 28 -- लक्सर। गांव लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के जोगावाला गांव निवासी तोसीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम दल्लावाला स्थित संदीप सैनी की दुकान से चाउमीन बनाने का सामान लेकर अपने गांव जोगावाला लौट रहा था। आरोप है कि करीब 200 मीटर आगे बढ़ने पर रास्ते में घात लगाए बैठे सचिन निवासी दल्लावाला, अमन निवासी नाईवाला, गुलाब निवासी दल्लावाला तथा एक अन्य व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को ई-रिक्शा से घर पहुंचाया, जहां से परिजनों ने उसे लक्सर ...