गोरखपुर, मार्च 26 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के इटउआ उर्फ प्रेमगढ़ में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिता राम समझ निषाद की तहरीर पर नसीब निषाद व नर्बदा निषाद को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि 16 मार्च को विकेश शिव मंदिर के पास बैठा था, तभी आरोपियों ने डंडा व सरिया से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में उपचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.