प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के बासूपुर पौड़िया निवासी फैजान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि नौ मई को सुबह करीब छह बजे वह अपने घर से बाजार दवा लेने जा रहा था। रास्ते में तौहीद, मुख्तार, बसीर ने रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- युवक पर लोहे की रॉड एवं लाठी डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...