युवक से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- उदयपुर। इलाके के हरीपुर पंडित का पुरवा (आमीशंकरपुर) निवासी भारत विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर वह लोहे की दुकान पर कार्य कर रहा था। इसी बीच सिलौधा (दर्रा) निवासी कृष्ण कुमार पांडेय गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पीड़ित जख्मी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.