युवक से मारपीट कर 12 सौ रुपए छीने
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- बोचहां। न्यू मार्केट के पास सोमवार की रात बदमाशों ने युवक से मारपीट कर 1200 रुपए छीन लिए। पीड़ित दिलीप कुमार गरहां थाने के मुरादपुर का निवासी है। दिलीप के भाई चंचल कुमार ने बोचहां पुलिस को बताया कि सोमवार की रात पैदल घर जा रहा था। लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने दिलीप को घेरकर उसके साथ मारपीट की। पर्स से करीब 1200 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.