गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना स्थित काठ की पुलिया के पास युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशान्त विहार लोनी निवासी नौशाद अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 जनवरी को वह अपने एक मित्र के कार्यालय में बैठा हुआ था। शाम के समय जब वह बाहर निकला तो मुजिब, जावेद और इमरान अपने दो-चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.