मोतिहारी, अगस्त 21 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चरगाहा अहीर टोली के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की चेन छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित चरगाहा निवासी साकिर आलम ने थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि वह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए हरदिया स्थित अपने मामा के घर से 60 हजार रुपये लेकर 12 अगस्त की सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चरगाहा अहीर टोली के पास, रुपनारायण यादव के घर के समीप पहले से मौजूद विनोद राय, मुना यादव और मुकेश राय ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने नलकटुआ का भय दिखाकर साकिर आलम के साथ मारपीट की और उनके पास रखे 60 हजार रुपये ...