आगरा, मई 23 -- रात में घर लौट रहे युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। हमले में युवक का सिर फट गया। आरोप है कि आरोपितों ने उसके बाल भी काट दिए। पुलिस ने पीड़ित के भाई अब्राहम निवासी केशव गार्डन की तहरीर पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 22 मई की रात करीब दो बजे की है। उसका छोटा भाई जोशवा घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के निसार अली, यूनूस, सेट्टी लड्डू और हसीना समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में युवक का सिर फट गया और खून बहने लगा। आरोपितों ने उसके बाल भी काट दिए और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक किसी तरह घर पहुंचा। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। पुलिस ने...