गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- विजयीपुर l एक संवाददाता पंजाब से कमाकर अपने घर लौट रहे कटेया थाना क्षेत्र के खैरटियां गांव के एक युवक को विजयीपुर थाना क्षेत्र के तीन लोगों ने रास्ते में रोका और रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद पॉकेट में रखे 33 हजार रुपए नकद और गले से सोने की चेन छीन लिए। मामले में जख्मी विनायक कुशवाहा ने थाने में मारपीट व चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मझवलिया गांव के भोला कुशवाहा, ,भरपुरवा बढ़ई टोला गांव के धन्नजय गिरि और शिवदत्त छापर गांव के रंजय यादव को आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ----------- छात्रा की फोटो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी विजयीपुर l एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र की निवासी एक छात्रा की फोटो को सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिया गया। साथ ही धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.