पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैंचु टांडा निवासी शाहरुख पुत्र इकबाल अहमद ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से थाना अमरिया में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 14 जून की रात करीब 1 बजे शाहरुख काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के निवासी जुनैद, जावेद, सावेद और रहीम ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अगले दिन 15 जून को आरोपी के घर शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों को भी धमकाया तथा जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...