कन्नौज, जून 5 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कुछ लोगों ने जीटी रोड स्थित कस्बा जलालाबाद में एक युवक पर जान लेवा हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में गुरसहायगंज के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी सुमन गुप्ता पत्नी अविनाष गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की शाम उसके पति ग्राम जालालबाद गए थे। तभी जालालबाद में असफाक, कालिया, मसू, गाज्जू व भोला ने पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद में उसके पति को गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो उसके पति के पर धार दार हथियार से हमला कर दिया।जिससे पति मौके पर बेहोश होकर गिर पडे। तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। तभी मौके पर मौजूद मनोज पुत्र श्याम बाबू व पिन्टू उसके पति को लेकर थाना गुरसहायगंज पहुंचे। पुलिस ने घायल उसके पति को...