मुरादाबाद, फरवरी 26 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 23 फरवरी को दबंगों ने युवक को पीट दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर ध्यान सिंह निवासी विकास ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे वह हरथला से घर लौट रहा था। काजीपुरा-महलकपुर रोड पर भगवती इंटर कॉलेज के पास गांव के ही शगुन उर्फ खिलेंद्र, रोबिन, सुमित ओर अनुज ने घेर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी रोबिन ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों की पिटाई से वह बेहोश हो गया। इस दौरान राहगीर वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.