युवक से मारपीट और चाकू से हमले के आरोप में केस दर्ज
गोरखपुर, मई 26 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मन्नीपुर सहडौली गांव निवासी अमन राय पुत्र बाल मुकुंद राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 मई को किसी काम से बनवारपार चौराहे पर गया था। आरोप है कि वहां से सामान लेकर लौटते समय मठिया गांव के सत्यम निषाद और शुभम निषाद ने उसे जबरन रोक लिया। इसी दौरान कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- मारपीट व धमकी मामले में मुकदमा दर्ज आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों, डंडे और पंच से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से भी वार किया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.