गोरखपुर, अप्रैल 15 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक युवक पर मारपीट और उसकी मां के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विशाल उर्फ नैतिक चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के पास पेड़ के नीचे बैठकर फोन पर बात कर रहा था, तभी गांव के अभिषेक चौबे, अभय चौबे, रजत चौबे, अमित चौबे और हर्षित पुत्र संतोष चौबे वहां पहुंचकर मारपीट किए। बीच बचाव करने आई मां से भी अभद्रता किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...