मेरठ, मार्च 17 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और परिवार की महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। हनुमानपुरी सूरजकुंड निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उनका पुत्र एक समारोह में जाने के लिए घर से निकला था। सामने रहने वाला व्यक्ति कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक और उसके परिजनों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर युवक से मारपीट की। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले की महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। सोमवार को महिलाएं सिविल लाइन थाना पहुंची। पीड़ित पक्ष ने एक पार्षद पर भी आरोप लगाया है कि वह आरोपियों के साथ मिलकर दबंगई कर रहे हैं। पीड़ितों ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...