मेरठ, अप्रैल 7 -- लावड़ के मोहल्ला कमलियान निवासी युवक के साथ तीन पड़ोसी युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों संग चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चौकी पर दी तहरीर में मोहल्ला निवासी इमरान ने बताया कि छह अप्रैल को उसका बेटा अनस गांव में फेरी कर सामान बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोस के तीन युवक अपनी बकरी लेकर खड़े थे। अनस ने उनसे निकलने के लिए साइड मांगी तो तीनों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर तीनो ने मारपीट करते हुए पेंचकस से हमला कर घायल कर दिया। हमले में उसका बेटा बेहोश होकर गिर गया और उसके बेटे के कान का पर्दा फट गया। वह घायल बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां से जिला अस्पताल के लि...