प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- लालगंज। इलाके के चकौड़िया निवासी दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह सब्जी लेकर अपने घर पहुंचा। जैसे ही घर पहुंचा की गांव के ही गोलू, रंजीत रंजिश में गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जानलेवा धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गोलू समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक को पीटा, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...