युवक से मारपीट, छिनतई की प्राथमिकी
देवघर, मई 17 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया टोल टैक्स केंद्र के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी व जेवर छीन लेने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गिधनी गांव निवासी पीड़ित विभाष कुमार ने बताया है कि गुरुवार को मोटरसाइकिल से कोठिया हटिया गया था। वहां से लौटने के दौरान टोल टैक्स केंद्र के पास रुपेश राउत समेत एक अज्ञात ने बाइक रोक ली। उसके बाद दोनों आरोपित गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने गले से चांदी की चेन, अंगूठी, एटीएम कार्ड तथा करीब दस हजार रुपए नकद छीन लिया। मामले को लेकर जसीडीह पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.