युवक से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा
बदायूं, जून 22 -- वजीरगंज क्षेत्र में रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और वैन का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला हुसैनपुर निवासी पप्पू पुत्र धर्म सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई बुधु की कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि रविवार को सरौरिया गांव के पास उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ वैन गाड़ी को रोक लिया और उसके भाई बुधु के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वैन गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.